एक दिन में करीब 10 हजार मरीज, दो गुना होने की रफ्तार अब 15 दिन, जानें कोरोना से जुड़े खास आंकड़े

एक दिन में करीब 10 हजार मरीज, दो गुना होने की रफ्तार अब 15 दिन, जानें कोरोना से जुड़े खास आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना की जांच नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और इसके साथ ही नए मरीजों की संख्‍या भी नए रिकार्ड बना रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 9851 नए मरीज सामने आए हैं और इसमें से सर्वाधिक 2933 मरीज महाराष्‍ट्र में बढ़े हैं। एक दिन पहले के मुकाबले आज देश में कोरोना के ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर एकबार फ‍िर से 48 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में कोरोना मौतों ने भी नया रिकार्ड बना दिया है। पूरे देश में जहां 24 घंटे में 273 मौतें हुई हैं वहीं अकेले महाराष्‍ट्र में ये आंकड़ा 123 मौतों का है। वैसे मरीजों के दोगुने होने की रफ्तार थोड़ी और बेहतर हुई है और अब मरीज 15 दिन में दोगुने हो रहे हैं। इस दर में अगर कोई बड़ी गड़बड़ नहीं हुई तो 20 जून के आसपास देश में करीब साढ़े 4 लाख कोरोना मरीज होंगे। इसी प्रकार कोरोना के एक्टिव मरीजों के दोगुना होने की दर बढ़कर 19 दिन हो गई है। इस लिहाज से 24 जून के आसपास देश में करीब 2.20 लाख एक्टिव मरीज होंगे। दूसरे शब्‍दों में कहा जाए तो 20 जून को जब देश में करीब साढ़े चार लाख मरीज होंगे तब उसमें से करीब ढाई लाख ठीक हो चुके होंगे।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 110960 पर पहुंच गई है। अभी तक 109462 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कुल मरीजों में से 47.9 प्रतिशत मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 6348 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 226770 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 9851 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 5356 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 273 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले गुरुवार को पूरे देश में 9304 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड एक लाख 43 हजार 661 टेस्‍ट हुए हैं और इस गति से एक से दो दिन में रोजाना टेस्‍ट की संख्‍या डेढ़ लाख पहुंच जाएगी। वैसे पिछले कुछ सप्‍ताहों का डेटा विश्‍लेषण दिखाता है कि रविवार को टेस्‍ट की संख्‍या घट जाती है। इसलिए हो सकता है कि डेढ़ लाख टेस्‍ट रोजाना की संख्‍या अगले सप्‍ताह ही पहुंच पाए। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 42 लाख 42 हजार 718 टेस्‍ट हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा 43 लाख 86 हजार 379 पर पहुंच गया है। दुनिया में सिर्फ तीन देशों, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने भारत से अधिक कोरोना टेस्‍ट किए हैं।

दुनिया का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 67 लाख 70 हजार 839 मरीज थे जिसमें से 33 लाख 95 मरीज ठीक हो चुके थे और 3 लाख 95 हजार 462 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

शुक्रवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में अब तक की सर्वाधिक 273 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में रिकार्ड 123 मौतें हुई हैं जबकि दिल्‍ली में 44 और गुजरात में 33 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश में 16, तमिलनाडु में 12, बंगाल में 10, मध्‍य प्रदेश-तेलंगाना में 6-6, राजस्‍थान-बिहार-कर्नाटक में 4-4, आंध्र प्रदेश-केरल में 3-3, उत्‍तराखंड में 2 और हरियाणा-जम्‍मू कश्‍मीर- झारखंड में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

राज्‍यों में कितने नए मामले

देश में गुरुवार से शुक्रवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 9851 नए मरीज सामने आए हैं और उम्‍मीद के अनुसार सर्वाधिक मरीज महाराष्‍ट्र से ही हैं जहां कोरोना के 2933 नए मामले सामने आए हैं। देश के ऐसे राज्‍य जहां 24 घंटे में 200 से अधिक केस सामने आए हैं उनकी संख्‍या 11 है और इन 11 राज्‍यों में कुल मिलाकर 8365 नए मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं। महाराष्‍ट्र के अलावा इस सूची में तमिलनाडु में 1384, दिल्‍ली में 1359, यूपी में 508, गुजरात में 484, बंगाल में 368, हरियाणा में 327, जम्‍मू-कश्‍मीर में 285, कर्नाटक में 257, असम में 250 और राजस्‍थान में 210 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें : अगर आपमें ये 6 लक्षण दिखते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1613

2539

71

4223

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

41

1

0

42

असम

1542

442

4

1988

बिहार

2254

2210

29

4439

चंडीगढ़ 

84

214

5

301

छत्तीसगढ़

541

213

2

756

दादर नगर हवेली

11

1

0

12

दिल्ली

14456

9898

650

25004

गोवा

109

57

0

166

गुजरात 

4762

12667

1155

18584

हरियाणा

1123

2134

24

3281

हिमाचल प्रदेश 

199

179

5

383

जम्मू एंड कश्मीर 

2059

1048

35

3142

झारखंड

433

354

6

793

कर्नाटक

2653

1610

57

4320

केरल

884

690

14

1588

लद्दाख

41

48

1

90

मध्य प्रदेश 

2748

5637

377

8762

महाराष्ट्र 

41402

33681

2710

77793

मणिपुर

86

38

0

124

मेघालय

19

13

1

33

मिजोरम

16

1

0

17

नागालैंड

80

0

0

80

ओडिशा

1055

1416

7

2478

पुडुचेरी

57

25

0

82

पंजाब

325

2043

47

2415

राजस्थान

2545

7104

213

9862

सिक्किम

2

0

0

2

तमिलनाडु

12134

14902

220

27256

तेलांगना

1455

1587

105

3147

त्रिपुरा

471

173

0

644

उत्तराखंड

846

297

10

1153

उत्तर प्रदेश 

3553

5439

245

9237

वेस्ट बंगाल

3753

2768

355

6876

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

7610

 

 

7610

भारत में कुल मामले

110960

109462

6348

226770

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।